आज का पंचांग:- आज दिनांक 29 नवम्बर 2021 सोमवार शुभसंवत् 2078
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*विश्वरूपे विश्वेशे विश्वशक्ति समन्विते।*
*प्रसीद परमानंदे दुर्गे देवी नमोस्तुते।।*
🙏🙏🙏🙏
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 29 नवम्बर 2021 सोमवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके :-1943
याम्यायनं याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- दशमी रात्रि 11:19 तक उपरांत एकादशी,
नक्षत्र :- उत्तराफाल्गुनी सायं 5:43 तक उपरांत हस्त,
योग:- प्रीति रात्रि 11:59 तक उपरांत आयुष्मान,
कारण:- वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 06:43
सूर्यास्त : संध्या 05:17
सूर्य :- *अनुराधा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *कन्या राशौ चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज श्री विष्णु पूजन पूर्वक कल के उत्पन्ना एकादशी व्रत का नहाय खाय स्थिर जीवन दायक एवं उत्तम दाम्पत्य दायक, उत्तम नौकरी आजीविका कारक, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान दायक तथा सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक परम् कल्याणकारी, एवं लाभदायक होगा।*
*🌺देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।🌺*
*🌹💐आज का दैनिक राशिफल💐🌺*
🐏मेष
आज मेष राशि के जातकों की तार्किक क्षमता वृद्धि होगी। धन संबंधित मामलों में सोच समझकर निर्णय लेंगे। उत्तेजना में आकर गलत शब्दों के प्रयोग करने से बचें। संबंधित मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास के साथ लोगों से अपने रुके हुए पैसे एकत्रित करने के लिए बातचीत करेंगे और सफल रहेंगे।
🐂वृष
आज वृष राशि के जातकों को उनके प्रजेंटेशन के लिए सराहना प्राप्त होगी। कामकाज में कलात्मकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग करने से सफलता मिलेगी।तकनीकी क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कमाई के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है।
👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातक जिनका व्यवसाय मेडिकल अथवा कानूनी सलाहकार का है उनको सफलता देने वाला दिन है। सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है, कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी।
🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातक को सामाजिक रिश्तो में क्रोध से बचना चाहिए। बेवजह के क्लेश आपकी मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। एनजीओ या सामाजिक उपकार के कार्य से जुड़े हुए लोगों को विशिष्ट मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ हो सकता है।
🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है, तकनीकी योग्यता रखने वाले जातकों को पद प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को सफलता प्राप्त होगी। बड़े आर्डर मिलने से मन हर्षित रहेगा। धन संबंधित सभी समस्याओं का समाधान होगा।
👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी परिवर्तित करने के लिए समय अनुकूल है। उच्च अधिकारियों से व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। अपनी काबिलियत साबित कर ही अपना स्थान सुरक्षित कर पाएंगे। द्रव्य पेय से जुड़े जातकों को अच्छी धन प्राप्ति होगी।
⚖️तुला
आज तुला राशि के जातकों को व्यर्थ भागदौड़ करनी पड़ सकती है उम्मीद के अनुकूल सफलता प्राप्त न होने से क्रोध बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को काबू में रखें और नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। रिश्तेदारों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों पर शत्रु हावी रहेंगे। अनैतिक कार्य करना मुश्किलें बढ़ा सकता है। गलत काम से आप की मान हानि की संभावना भी बन जाती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य रहेगा। सुख-सुविधा की प्राप्ति के लिए धन खर्च करेंगे।
🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। अच्छा समाचार प्राप्त होगा। यात्रा की संभावना बनती है। शत्रु का नाश करने के लिए तार्किक योजनाएं बनाएंगे। कला की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। सभी काम पारिवारिक सहयोग से समय पर पूरे हो जाएंगे।
🐊मकर
मकर राशि के जातक आज एक बेहतरीन पर्सनालिटी के रूप में निखर कर सामने आएंगे। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व बहुत से काम को चुटकी में कराने में कामयाब रहेगा। मान-सम्मान प्राप्ति का योग है। जोखिम पूर्ण कार्यों में पैसा लगाने से अच्छे धन लाभ के योग बनते हैं।
🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातकों में उदासीनता रहेगी। पारिवारिक मामलों में असंतोष मिलने की वजह से कामकाज में भी मन नहीं लगेगा। धन संबंधित मामलों में समय सामान्य रहेगा। किराए के रूप में धन प्राप्ति की संभावना बनती है। जिससे भविष्य के लिए निवेश करेंगे।
🐟मीन
आज मीन राशि के जातकों को सफलता प्राप्ति के लिए अपनी योग्यता सिद्ध करनी पड़ेगी। जोखिम पूर्ण कार्य आज आपको करना पड़ सकते हैं। जिसे करना सामान्यता लोग पसंद नहीं करते। तार्किक योग्यता की बदौलत सफलतापूर्वक काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। धन संबंधित मामलों में समय अच्छा रहेगा।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

