Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या घोर कलयुग शुरू हो गया? प्रेमी के सामने 13 साल की बेटी को निर्वस्त्र करती थी महिला

 

गाजियाबाद में एक बहुत ही शर्मनाक और सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के सामने खुद को एवं अपनी बेटी को निर्वस्त्र कर देती थी। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना सिहर गया।

इस घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ। मामला गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। दरअसल, महिला के पति को उसके चरित्र पर बहुत पहले से ही शंका थी। बेटे और आसपास के कुछ लोगों से भी उसे जानकारी मिली कि उसकी अनुपस्थिति में कोई उसके घर पर आता है। इस व्यक्ति के परिवार में बेटे के अलावा 13 साल की एक बेटी भी है।

पत्नी की हकीकत जानने के लिए युवक ने अक्टूबर महीने में अपने घर में चुपचाप सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। इसके बाद वह मोबाइल के जरिए पत्नी की निगरानी करने लगा।

जब युवक ने सीसीटीवी फुटेज थाने में दिए तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आपत्तिजनक तस्वीरों के बाद युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीसीटीवी से खुलासा हुआ कि पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर 13 साल की बेटी को भी उसके सामने निर्वस्त्र किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *