Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गांधी चर्खा आश्रम बसहिया का भारतीय महाबाणिज्य दूतावास के कॉउन्सलर श्री नीतेश कुमार अवलोकन करेंगे

 
बसहिया के गांधी चर्खा आश्रम का भारतीय महाबाणिज्य दूतावास के कॉउन्सलर श्री नीतेश कुमार गुरुवार को अवलोकन करेंगे

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगर पालिका बार्ड 23 बसहिया गांव में अवस्थित गांधी चर्खा आश्रम का भारतीय बाणिज्य महादूतावास के कॉउन्सलर श्री नीतेश कुमार अवलोकन करेंगे। गांधी चर्खा आश्रम का स्थापना गांधी जी के शिष्य तुलसी मेहर श्रेष्ठ ने पांच दशक पूर्व में की थी। जानकारी के अनुसार स्व. तुलसी मेहर श्रेष्ठ बर्धा आश्रम बर्षों रहकर उनकी सेवा की थी। गांधी चर्खा आश्रम में दो दशक पूर्व तक चर्खा से सूत का निर्माण होता था तथा धनुषा तथा महोतरी जिला के जुलाहा तथा पान तांती आश्रम से सूत खरीदकर खादी कपड़े वुनने थे। इनके खरीददार नेपाली कांग्रेस के पूर्व महामंत्री स्व. महेन्द्र नारायण निधि, पूर्व उद्योग मंत्री स्व. राम नारायण मिश्र, भद्रकाली मिश्र से लेकर गणेश मान सिंह, मकेश्वर बावू, गजेन्द्र नारायण सिंह सहित कई नेताओं के तन की शोभा बढाते थे। कई भारतीय नेता तथा भारतीय राजदूत भी गांधी चर्खा आश्रम आये हैं। लेकिन दो दशक से चर्खा की कताई बंद है। गांधी चर्खा आश्रम में 10एकडृ जमीन थी। अव सिर्फ भवन तथा पांच बीघा फूलवारी ही शेष बचा है। स्थानीय शत्रुघ्न राउत गार्ड है उनके पिता जी भी गांधी आश्रम में गार्ड थे। उन्होंने जानकारी दी की 13500रुपये वेतन निर्धारित हैं। दो साल से वेतन नहीं मिलता है। इसके संचालन के जिम्मा ऋषि दहाल के पास हैं जो भानु चौक गांधी चर्खा आश्रम में बैठते है। शत्रुघ्न राउत ने जानकारी दी है की पूष 21गते को ही तुलसी मेहर श्रेष्ठ की जयंती मनायी जाती है। गांधी जयंती बर्षों से नहीं मनाया जाता है।

यह भी पढें   नेपाल में बंद सार्वजनिक उद्योगों का पुनरुत्थान: नवउदारवादी भ्रम बनाम सामरिक राज्य की भूमिका
बसहिया के गांधी चर्खा आश्रम का भारतीय महाबाणिज्य दूतावास के कॉउन्सलर श्री नीतेश कुमार गुरुवार को अवलोकन करेंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com