Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनांक:- 10 जनवरी 2022 सोमवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
 ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,वन्दे पशूनां पतिम्,
वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,वन्दे मुकुन्दप्रियम्।
वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,वन्दे शिवंशंकरम।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 10 जनवरी 2022 सोमवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके :-1943
याम्यायनं याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- पौष
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *अष्टमी दिन में 3:56 तक उपरांत नवमी,*
नक्षत्र :- रेवती दिन में 12:32 तक उपरांत अश्विनी,
योग:- शिव दिन में 2:27 तक उपरांत सिद्ध,
कारण:- वव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:45
सूर्यास्त : संध्या 05:15
सूर्य :- *पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे धनु राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *दिवा 12:32 यावत मीन राशौ उपरांत मेष राशौ चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज श्री विष्णु लक्ष्मी पूजन स्थिर जीवन, उत्तम दाम्पत्य, उत्तम नौकरी आजीविका, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान दायक तथा सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक होगा। आज श्री महालक्ष्मी पूजन परम् कल्याणकारी, एवं विशेष लाभदायक होगा।*

*🌺देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।🌺*

*🌹💐आज का दैनिक राशिफल💐🌺*

🐏मेष
मेष राशि के जातक आज कार्य क्षेत्र में आ रही उन सभी रुकावटों को दूर करने का काम करेंगे, जो उनके लिए बंधन बने हुए हैं और तरक्की में बाधा बन रहे हैं। छोटे से छोटा कार्य करने में भी आपका अहंकार आड़े नहीं आएगा। आयात निर्यात से जुड़े हुए जातकों को विशिष्ट लाभ होने की संभावना बनती है। आर्थिक लिहाज से दिनअनुकूल रहेगा। खर्चे अधिक होंगे।

यह भी पढें   जनमत और गोपाल नीना फाउण्डेसन की आयोजन में ४९ लोगोंद्वारा रक्तदान

🐂वृष
वृष राशि के जातकों का मुख्य फोकस सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने पर रहेगा। जो करियर में नई संभावनाओं को निर्मित करने में सहायक बनेगा। एक से ज्यादा कार्यों में आप इस वक्त व्यस्त रहेंगे। कई लोगों टीम में लीडर के रूप में कार्य करेंगे। आर्थिक लिहाज से समय लाभदायक है।

👫मिथुन
मिथुन राशि के जातक एकाग्र चित्त होकर अपने कार्य को पूरा करेंगे। मान-सम्मान पाने की चाहत रहेगी। जिसके पूरे होने की भी अच्छी संभावना बनती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलने की संभावना बनती है। नौकरी में तनख्वाह में वृद्धि हो सकती है‌ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों को सतर्क रहने का दिन है। अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी व्‍यावसायिक योजनाओं को शेयर करने से बचना चाहिए। आज आपके साथ धोखाधड़ी की संभावना बनती है, इसलिए धन के लेन-देन में सावधान रहें। किसी भी तरह के बदलाव के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है, सही समय आने का इंतजार करें।

यह भी पढें   सीपीएन-यूएमएल उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल की गिरफ्तारी पर केपी शर्मा ओली की तीखी प्रतिक्रिया

🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों को वित्तीय व्यवस्था बनाने के लिए बहुत प्रयास करना पड़ सकता है, किसी भी तरह के नई उत्पादन कार्य में पैसा लगाते वक्त सावधान रहें। लोन लेने की नौबत आ सकती है, हालांकि बाद में परिवार का सहयोग मिलने से स्थिति कुछ सुधर जाएगी।

🧕कन्या
कन्या राशि के जातक अपनी विशिष्टता बनाए रखने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे। व्यावसायियों के व्यापार के विस्तार की संभावना बनती है। जो भविष्य में जाकर लाभदायक सिद्ध होगी। अहंकार आपके रिश्तों को खराब कर सकता है, रिश्तों में सोच- समझकर व्यवहार करें। व्यावसायिक निवेश पर धन खर्च होगा।

⚖️तुला
तुला राशि के जातक अपनी दैनिक दिनचर्या को पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए समय से पहले काम को पूरा करने की वजह से आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। एक से ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे, परंतु आप उनमें से उपयोगी को छांटकर सही निर्णय लेकर आगे बढ़ेंगे।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक किसी नए काम के प्लान को सही ढंग से प्रतिपादित करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को परिवर्तन की संभावना बन जाती है। जोखिम भरे कार्य जैसे शेयर-सट्टा आदि में निवेश करेंगे और वह धन प्रदायक बनेगा। कमाई के लिए दिल अच्छा है। खर्च भी सोच-समझकर करें।

🏹धनु
धनु राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अनूठे प्रयोग करेंगे जो सफलता दिलाने वाले रहेंगे। आपका बहुत जल्दी गुस्सा करने वाला स्वभाव अशांति निर्मित कर सकता है। आप और आपके अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच लगातार विचारों का टकराव चलता रहेगा। अहंकार को काबू में कर कार्यस्थल पर कम समय में अधिक काम को पूरा करा कर शांतिपूर्ण माहौल बना सकते हैं।

यह भी पढें   नेपाल में पर्यटन का स्वर्णिम अवसर: संभावनाएँ, चुनौतियाँ और हमारी तैयारी : अजयकुमार झा

🐊मकर
मकर राशि जातकों के साहसिक निर्णय कार्यक्षेत्र में मजबूती प्रदान करेंगे। आपकी बातचीत की क्षमता दूसरों को प्रभावित करने में समर्थ रहेगी। आपके नए संबंध एक से ज्यादा संभावनाएं बनाने में मददगार रहेंगे। कमाई के लिए आपके प्रयास सार्थक रहेंगे।

🍯कुंभ
कुंभ राशि के जातकों की मजबूत इच्छाशक्ति और काम को समय पर पूरा करने चाहत सफलता प्रदान करेगी। दूसरों की मदद करने की भावना मान-सम्मान दिलाएगी। आपकी बातचीत करने की क्षमता विदेशी संबंध मजबूत कराने में भी सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ होगा कमाए धन को भूमि-भवन आदि में निवेश कर सकते हैं।

🐟मीन
मीन राशि के जातक आत्मविश्वास व बुद्धिमत्ता के साथ अपनी सभी डील को फाइनल करने का प्रयास करेंगे। अपनी इमेज की चिंता किए बिना दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, सत्य का साथ देंगे। अच्छी कमाई होगी। व्यर्थ खर्च पर लगाम लगाएं।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *