Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 12 जनवरी 2022 बुधवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*ॐ नन्दगोप गृहे जाता यशोदा-गर्भ-सम्भवा।*
*ततस्तौ नाशयिष्यामि, विन्ध्याचल निवासिनी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक :- 12 जनवरी 2022 बुधवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:—1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- पौष
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *दशमी रात्री 6:27 तक उपरांत एकादशी*
नक्षत्र :- भरणी सायं 3:57 तक उपरांत कृतिका,
योग:- साध्य दिन में 1:58 तक उपरांत शुभ,
करण:- गर,
सूर्योदय :-प्रातः 06:44,
सूर्यास्त : संध्या 05:16,
सूर्य :- *उत्तराषाढ़ नक्षत्रे धनु राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *रात्रौ 10:31 यावत मेष राशौ,उपरांत वृष राशौ चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल:-*
मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:23 से 12:28 तक, है *किंतु 12 बजे तक ही सही समय है।उसके बाद राहुकाल में कोई कार्य न करें।*
*कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को 11:23 से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ किया जा सकता हैं।*
*दिशाशूलः-*
*आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए।*
और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज शाम्ब दशमी का व्रत और श्री गौरी का पूजन किया जाएगा। साथ ही कल किये जाने वाले पुत्रदा एकादशी व्रत के लिए आज नहाय के दिन श्री विष्णु पूजन श्री कृष्ण पूजन मंत्र जप उत्तम आयु, आरोग्यता, सुख समृद्धि, नौकरी व्यवसाय विशेष कर सन्तान सुख हेतु विशेष लाभकारी होगा।*

*🌺देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।🌺*

यह भी पढें   जापान में आए भूकंप से भारी तबाही, भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत, कई लापता

*🌹💐आज का दैनिक राशिफल💐🌺*

🐏 मेष राशि :-
मेष राशि के जातक ऊर्जा, उत्साह से भरे हुए रहेंगे। सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत ही फलदायक रहने वाला है। आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपका उच्च मनोबल आपको कामयाबी के शिखर पर ले जाएगा। कमाई के लिहाज से अच्छा दिन है। मान-सम्मान और धन दोनों की प्राप्ति होगी।

🐂 वृषभ:-
वृष राशि के जातकों को विदेश से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विदेशी संगठन से जुड़े हुए लोगों को ट्रांसफर की संभावना बन रही है। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। भूमि भवन में निवेश की संभावनाएं बनी हुई है।

👫मिथुन:-
मिथुन राशि के जातकों को व्यवसायिक सफलता मिलेगी। प्रभावशाली व्यक्ति आपके कैरियर में सहायक बनेंगे। अपने पराक्रम को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। सही दिशा में प्रयास करने से लाभ होने की अच्छी संभावनाएं बनेंगी। खर्चों को नियंत्रित रखना जरूरी है।

🦀कर्क:-
कर्क राशि के जातकों के लिए मान सम्मान दिलाने वाला दिन है। पारिवारिक व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय को सफलता के शिखर पर ले जा पाएंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए भी बहुत ही अच्छा दिन है, आज उनको ऑफर लेटर मिल सकता है। कमाई अच्छी होगी। जिसे संचित कर पाएंगे।

🐅सिंह:-
सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्य सहायक बनेगा। सोच आशावादी रहेगी। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यस्थल के वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से आपके प्रोजेक्ट सही ढंग से आगे बढ़ पाएंगे। मान सम्मान बढ़ेगा और लोग सलाह मशवरा लेने के लिए आपसे संपर्क कर सकते हैं। कमाई अच्छी होगी।

यह भी पढें   देश के विभिन्न स्थानों में बाढ़ और भूस्खलन की संभावना

🧕कन्या:-
कन्या राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। कार्य स्थल पर अपेक्षित मान-सम्मान ना मिलने की वजह से नौकरी बदलने से संबंधित विचार मन में आ सकते हैं। परंतु समय अनुकूल नहीं है। कुछ समय इंतजार करें और जल्दीबाजी में कोई भी फैसला न लें। धन संबंधित मामलों में कठोर शब्द काम खराब करेंगे।

⚖️तुला:-
तुला राशि के जातकों के व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ देने वाला दिन है। व्यापार विस्तार की योजनाएं बनेंगी। आपकी बातचीत प्रभावी रहेगी, जो नए अनुबंध कराने में सहायक बनेगी। बाजार में साख बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। कमाई के नए स्रोत विकसित करने में कामयाब रहेंगे।

🦂वृश्चिक:-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उपलब्धियां प्रदान करने वाला समय है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त होगी। आपके प्रतिद्वंदी आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएंगे। नियम और निश्चित रूटीन फॉलो करने की तरफ ध्यान केंद्रित होगा। अटका हुआ पैसा वापस पाने के लिए प्रयास करने से लाभ होगा‌।

🏹धनु:-
धनु राशि के जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपकी सोच समाधान परक रहेगी। दूसरों पर अपने विचार थोपने का प्रयास ना करें, धैर्य और संयम से काम लें। उच्च ऊर्जा का सही उपयोग करने से फाइनैंशल स्थिति बेहतर करने में मदद मिलेगी। पुराने फंसे हुए पैसे मिलने से कर्ज चुकाने में कामयाब होंगे।

यह भी पढें   मुर्दाशान्ति के मध्य भंवर मे नेपाल* एक विवेचना : डा.विजय दत्त

🐊मकर:-
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर मिश्रित फल देने वाला रहेगा। व्यावसायिक मामलों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, कोई ना कोई बाधाएं खड़ी रहेंगी। अधिकारी भी आपके ऊपर दबाव बनाने का प्रयास कर सकते हैं। इस वक्त किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बचें और शांत मन से अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें।

🍯कुंभ:-
कुंभ राशि के जातकों के कार्य कौशल में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। जोखिम पूर्ण कार्यो को भी जोश और उत्साह के साथ पूरा करेंगे। पत्रकारिता मार्केटिंग व एजेंसी का काम करने वाले जातकों को बहुत लाभ दिलाने वाला दिन है। व्यापारियों की अच्छी कमाई होने की संभावना बनी हुई है।

🐟मीन:-
मीन राशि के जातकों को कठोर शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। अंहकार रिश्तो को खराब कर सकता है। कामकाज के विस्तार के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो उसके लिए अच्छा समय है। रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com