हेटौडा डायरी
गोविन्द न्यौपाने:लामिछाने कांग्रेस प्रवेश
नेपाल निर्माण व्यवसायी महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम लामिछाने ने नेपाली काँग्रेस में प्रवेश किया है। उनके साथ ही समाजसेवी आनन्द कठायत और इन्जीनियर दीपबिक्रम विष्ट ने काँग्रेस में प्रवेश किया है, ऐसी जानकारी मकवानपुर कांग्रेस के सभापति रघुरमण न्यौपाने ने दी है। मकवानपुर चितलाङ के निर्माण व्यवसायी महासंघ अध्यक्ष लामिछाने ने जिला के उत्तरी क्षेत्र आदि में सडक निर्माण, विद्यालय सहयोग, भौतिक निर्माण आदि क्षेत्रों में विशेष आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
लामिछाने हेटौँडा-कुलेखानी-काठमांडू सुरुङ मार्ग निर्माण की जिम्मेवारी प्राप्त नेपाल पर्ूवाधार विकास कम्पनी के कोषाध्यक्ष भी हैं। इसी तरह मकवानपुर इपा के समाजसेवी कठायत सुकुमवासी -गृहहीन) समस्या समाधान आयोग मकवानपुर के पर्ूवअध्यक्ष हैं। नवप्रवेशी लामिछाने, कठायत और विष्ट ने दावा किया है कि काँग्रेस से ही लोकतन्त्र का संस्थागत विकास किया जा सकता है।
उद्योग सञ्चालन के लिए दबाव
लम्बे समय से बन्द पडÞा हेटौडा कपडा उद्योग को पुनः सञ्चालन करने के लिए दबावमूलक कार्यक्रम के अर्न्तर्गत र्सवदलीय र्सवपक्षीय संयुक्त युवा संर्घष्ा समिति गठित हर्ुइ है। बेरोजगार युवा संघ के केन्द्रीय संयोजक चन्द्रबहादुर थापा की उपस्थिति में समिति का गठन हुआ। गठन होते ही समिति ने संर्घष्ा का कार्यक्रम घोषित किया है।
वृहत अन्तरक्रियासहित उद्योग का प्रतिवेदन र्सार्वजनिक करते हुए जिला प्रशासन कार्यालय में ज्ञापनपत्र देने की योजना है। प्रगतिशील युवा संघ मकवानपुर के अध्यक्ष सुनील गिरी की अध्यक्षता में युवा भेला संघ के केन्द्रीय सहसंयोजक टि.बी. र्घर्तीमगर, उद्योग संघ हेटौडा के अध्यक्ष ऋषिराम घिमिरे, युवा प\mयाक्सन संयोजक प्रकाशचन्द्र पाण्डेय, नेपाल तरुण दल जिला सचिव यतिराज सापकोटा, युवा प्रतिनिधि प्रकाश सुनार, युवा संघ जिला अध्यक्ष हीदम लामा, राष्ट्रिय युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन खरेल और युवा जनसुरक्षा बल संयोजक सोम घलान की भी उस में सहभागिता थी।
कार्यक्रम में चुरेभावर राष्ट्रीय शान्ति सेना अध्यक्ष किरण थापा, अखण्ड नेपाल युवा मञ्च अध्यक्ष श्यामसिंह खड्का, जनस्वयंसेवक अध्यक्ष नीरज वाइवा, संघ जिला अध्यक्ष बिरोज लामा तथा जिला खेलकुद विकास समिति अध्यक्ष बालकृष्ण चौलागाई आदि ने कार्यक्रम में ऐक्यबद्धता जनाई। र्
बर्डफ््लु नियन्त्रित
मकवापुर जिला के सदरमुकाम हेटौडा में गत समय में फैला हुआ बर्डफ्लु संक्रमण अब पर्ूण्ा रूप में नियन्त्रित हो चुका है, ऐसा बताया गया है। जिला पशुसेवा कार्यालय मकवानपुर ने हेटौडा वार्ड नंं. ६ चौघडा अथवा वाड नं. ८ कमाने में बर्डफ्लु संक्रमण को पर्ूण्ा रूप में नियन्त्रित किया गया है, ऐसा बताया है। पशुसेवा कार्यालय मकवानपुर के डाक्टर तथा बर्डफ्लु नियन्त्रण के लिए बने रेपिड रेस्पोन्स टिम के संयोजक चेतनारायण खरेल के अनुसार अब मकवानपुर जिला के किसी भी क्षेत्र में बर्डफ्लु का खतरा नहीं है।
जिला के सम्पर्ूण्ा मर्ुगा व्यवसायियों ने कार्यालय के आदेशानुसार पर्ूण्ा र्सतर्कता बरतते हुए काम किया। इसीलिए बर्डफ्लुका प्रकोप फैल नहीं सका। उनके कथानुसार काठमांडू उपत्यका में फैले बर्डफ्लु के असर से समस्या हर्ुइ थी, मगर समय में ही सावधानी अपनाने के कारण बर्डफ्लु नियन्त्रित हुआ है। श्रावण महीने के अन्त में हेटौडा के दो वार्ड में संक्रमण दिखाई दिया था, जिस के चलते दस हजार मुर्गो को मारना पडÞा और ४२ लाख की क्षति हर्ुइ, ऐसा बताया गया है।
पोष्ट आफिस बैंक नफा में
जिला हुलाक -पोष्ट आँफिस) कार्यालय मकवानपुर में सञ्चातिल हुलाक बचत बैंक ने पीछले वर्षकी तुलना में अपने निक्षेप संकलन में वृद्धि की है। बैंक ने आर्थिक वर्ष०६९/०७० में ३ करोड ८५ लाख ७७ हजार रूपया निक्षेप किया है। उसी अवधि में ३ करोड ४ लाख ५२ हजार रूपया निक्षेप भुक्तानी किया है और बैंक ने ७ लाख २० हजार रूपया व्याज के रूप में आमदनी की है, यह बात बैंक प्रमुख राजेन्द्र चौलागाई ने बताई।
उनके अनुसार आर्थिक वर्ष०६८/०६९ में तीन करोड १२ लाख रूपये का निक्षेप संकलन हुआ था। ३ करोड ४ लाख रूपये की भुक्तानी हर्ुइ थी। बैंक ने ०६८/०६९ में ८ लाख व्याज के रूप में आमदनी की थी। पिछले वर्षकी तुलना में गत वर्षमें ऋण निक्षेप घटा हुआ है और वसूली बढी है, ऐसा चौलागाई ने बताया। बैंक ने ०६८/०६९ मे ७२ लाख रूपये ऋण निक्षेप किया था तो ६२ लाख ३१ हजार वसूली की थी। आव ०६९/०७० में ५४ लाख रूपया ऋण दिया गया था और ५८ लाख ३२ हजार वसूली की गई थी।
हेटौडा नपा में करोडों की रकम बेरुजु
हेटौडा नगरपालिका ने पिछले दो दशकों का हिसाब बेरुजु ४ करोड रूपया बताया है। नगरपालिका ने आर्थिक वर्ष०६९/०७० की वाषिर्क समीक्षा करते हुए ४ करोड २४ लाख रूपया पेश्की का हिसाब क्लियरेन्स होना बांकी बताया है। विक्रम सम्वत् २०५० साल से पहले के बेरुजू सहित कुल बेरुजु रकम के ४५.८८ प्रतिशत पेश्की रकम क्लियरेन्स किया गया है। पेश्की रकम क्लियर न करनेवालोें में उपभोक्ता समिति, सामाजिक संस्था, विद्यालय, सरकारी कार्यालय, पर्ूव जनप्रतिनिधि और नगरपालिका के कर्मचारी भी रहे हैं, इसकी जानकारी वित्तीय महाशाखा प्रबन्धक शंकर उपाध्याय ने दी है।
सुजुकी मोटर साइकलका टेस्ट ड्राइभ
सुजुकी मोटर साइकल कम्पनी के हेटौंडा स्थित आधिकारिक विक्रेता डाइनामिक मोर्टस की आयोजना में हेटौडा में दो दिन सञ्चालित टेस्ट ड्राइभ में सहभागी लोगों में एक को १० हजार नगद पुरस्कार दिया गया है। इस टेस्ट ड्राइभ में १७२ व्यक्ति सहभागी थे, उनमें से गोलाप्रथा द्वारा हेटौडा वार्ड ३ के सुरज राजबाहक भाग्यशाली विजयी हुए। उनको डाइनामिक मोर्टस के सञ्चालक किरण प्रजापति ने नगद १० हजार रूपये प्रदान किया। मजे की बात तो यह है, कार्यक्रम में अधिकांश महिलाएं सहभागी रहीं। सुजुकी मोटरसाइकल के लिए नेपाल के आधिकारिक विक्रेता द गणेश इन्टरप्राइजेज प्रालि के क्षेत्रीय विक्री प्रबन्धक प्रशान्त पौडेल के अनुसार देश के मुख्य शहर पोखरा, बुटबल और काठमांडू के बाद टेस्ट ड्राइभ का कार्यक्रम हेटौडा में किया था। ििि

