Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

“मकर सक्रांति ” : सुनीता राजगढ़िया

 

“मकर सक्रांति “

मकर राशि में होता है
सूर्य देवता का प्रवेश जब,
उत्तरायण होते हैं दिवाकर,
मनता है यह त्यौहार तब ।

अंधकार खत्म होकर,
उजाले की किरण जगती है ,
आज आसमान भी ,
रंग- बिरंगी पतंगों से सजती है ।

तिल के लड्डू और घेवर की,
मिठास मुँह में घुलती है,
खिचड़ी और दही चूड़ा से,
शुरुआत दिन की होती है ।

मकर सक्रांति जीवन में,
सभी के क्रांति नई लाए,
बढ़े ज्यो-ज्यो तेज सूरज का ,
खुशी और उमंग हर दिल में भर जाए ।

यह भी पढें   सरकार नागरिकों को परेशान करने पर उतार आया हैः महामंत्री प्रदीप पौडेल

सभी को मकर सक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।🪁🪁🪁

सुनीता राजगढ़िया,बीरगंज

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *