Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश दो की स्थायी राजधानी जनकपुरधाम वनीं। पक्ष में 78मत मिले

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । प्रदेश दो की स्थायी राजधानी जनकपुरधाम वहुमत से पारित हो गया। राजधानी के लिए कराये गये मतदान में 104सदस्यों में 99सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। जनकपुरधाम राजधानी के पक्ष में 78प्रदेश सांसदो नेपक्ष में मतदान किया। इस प्रकार प्रदेश का गठन के वाद जनकपुरधाम अस्थायी राजधानी थी। स्थायी राजधानी के लिए जनकपुरधाम तथा वीरगंज के लिए नुराकुश्ती शुरू हो गयी थी। लेकिन सोमवार का दिन शुभ रहा हैं। जनकपुरधाम की स्थायी राजधानी की घोषणा की खबर होते ही जनकपुरधाम में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया है। लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। पूर्व मंत्री तथा बिधायक सुरीता साह ने कहा है कि प्राचीन मिथिला की राजधानी जनकपुरधाम थी। अव फिर जनकपुरधाम राजधानी बनने से जगत जननी सीता तथा राजा जनक का मान बढा हैं। जनकपुरधाम में राजधानी बनने पर चहुंदिशि खुशी ही खुशी हैं।

यह भी पढें   झापा में विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास, भारत सरकार देगी करीब 5.8 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *