Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश दो का नाम “मधेश प्रदेश” तथा जनकपुरधाम राजधानी बना

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।प्रदेश दो की स्थायी राजधानी जनकपुरधाम तथा मधेश प्रदेश पर सोमवार को विधिवत मुहर लग गयी। जनकपुरधाम के स्थायी राजधानी के लिए प्रदेश सभा में हुयी वोटिंग में 99सदस्यों ने भाग लिया। पक्ष में 78मत मिले। इसी तरह प्रदेश के नामकरण के लिए हुए मतदान में 80 सदस्यों ने मधेश प्रदेश के पक्ष में वोटिंग किए। इस प्रकार चार सालो से स्थायी राजधानी तथा प्रदेश का नामकरण के लिए जारी नूरा कुश्ती पर विराम लग लगा।

यह भी पढें   विश्वप्रकाश शर्मा का संकल्प : चुनाव जीतने से पहले नागरिकों का विश्वास जीतने की राजनीति

वोटिंग के वाद दोनो परिणाम की घोषणा प्रदेश दो के सभापति राम सरोज राय ने कीं। इस घोषणा के वाद जनकपुरधाम में चहुंदिशि खुशियाली छा गयी। जनकपुरधाम तापमान ठंढ के कारण कम हो गया था। इस घोषणा के वाद अचानक राजनीति तापमान बढ गया। लोग आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। लोग एक दूसरे को अवीर लगा कर खुशी जाहिर किया।

नेपाली कांग्रेस जनक चौक पर दीपावली मनाने की घोषणा की हैं। वही जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ने प्रेस विज्ञप्ति तथा माइकिंग कराकर जनकपुरधाम वासियों से दीपावली मनाने का आग्रह किया है। भारत सरकार के पूर्व मंत्री तथा, भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा बिधान पार्षद डॉ. संजय पासवान ने भी जनकपुरधाम को स्थायी राजधानी तथा मधेश प्रदेश वनने पर जनकपुरधाम वासियों को बधाई दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com