एमसीसी में व्याख्यात्मक टिप्पणी सिर्फ एक भ्रम के सिवाय कुछ नहीं हैः लिङ्देन

काठमांडू, २७ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने कहा है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) में व्याख्यात्मक घोषणा करना एक भ्रम के सिवाय कुछ भी नहीं है । प्रतिनिधिसभा में एमसीसी के ऊपर आयोजित विचार–विमर्श में सहभागी होते हुए अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा कि सरकार ने व्याख्यात्मक घोषणा के नाम में संसद् और आम जनता को भ्रम में रखने का काम किया है ।
संसद् में बोलते हुए अध्यक्ष लिङ्देन ने प्रश्न किया– ‘हम लोगों ने जो व्याख्यात्मक घोषणा की है, वह अमेरिका के लिए मान्य है या नहीं ? एमसीसी के लिए मान्य है या नहीं ? जनता और संसद् को भ्रम में रखने का काम नहीं होना चाहिए ।’ वैदेशिक संबंध में सभी राजनीतिक दलों को गम्भीर होने के लिए आग्रह करते हुए नेता लिङ्देन ने कहा कि वैदेशिक सहयोग को राजनीतिक दलों ने सत्ता के लिए उपयोग किया है, जो गलत है ।

