एमसीसी में आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है, यह नेपाल के हित में हैः डा. भट्टराई

काठमांडू, २७ फरवरी । जनता समाजवादी पार्टी के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) सम्झौता में आपत्तिजनक कुछ भी नहीं । उनका कहना है कि यह नेपाल के हित में भी है । उन्होंने यह भी कहा कि एमसीसी को अनावश्यक रुप में विवादित भी बनाया गया है ।
आज आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में एमसीसी के ऊपर आयोजित विचार–विमर्श में सहभागी होकर डा. भट्टराई ने कहा कि आज एमसीसी को लेकर विरोध में बोलनेवाले हर पूर्व प्रधानमन्त्री का योगदान भी एमसीसी के लिए है । उन्होंने कहा– ‘हां, मेरे ही कार्यकाल में एमसीसी लाया गया है । इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूँ । मैंने कहा है कि यह ठीक है, नेपाल के लिए आवश्यक है ।’
डा. भट्टराई ने यह भी कहा कि आज व्याख्यात्मक टिप्पणी के नाम में कुछ दल फेश सेभिङ कर रहे हैं, जो सकारात्मक भी है ।

