Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में खाटू श्याम बाबा का निशान शोभा यात्रा निकला

 

माला मिश्रा बिराटनगर ! सोमवार को राजस्थान के खाटू धाम का यात्रा से पूर्व निशान शोभा यात्रा निकाला गया । गाजा बाजा के साथ निकला शोभा यात्रा में शामिल महिला सहित श्रद्धालु अबीर गुलाल लगा भक्ति रश में झूमते नजर आए । श्री श्याम परिवार के बैनर तले आयोजित शोभा यात्रा नगर परिक्रमा किया । इससे पूर्व बिराटनगर के तिनपेनी श्याम मंदिर में पूजा अर्चना किया गया जहां एकजुट श्याम प्रेमी शोभा यात्रा में शामिल हो नगर के विभिन्न रास्ते परिक्रमा के श्याम मंदिर पहुचा ।
बता दे 8 मार्च को 80 श्रद्धालुओ का जत्था खाटू श्याम का दर्शन हेतु बिराटनगर से खाटूधाम के लिए रवाना होंगे । इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में प्रभु तोदी , राज कुमार गोयल , विकास चौधरी ,राजकुमार बनिवाला ,संदीप अग्रवाल , राकेश वंसल , पवन सुराना सहित अन्य लोग सक्रिय दिखे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *