Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जयनगर-जनकपुर/कुर्था रेल परिचालन का सपना हो रहा है पूरा

 

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा भारत यात्रा पर जा रहे हैं । भारतीय प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रधानमंत्री देउवा  दो अप्रैल को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नए जयनगर-जनकपुर/कुर्था रेल लाईन  पर यात्री रेल सेवा का संयुक्त रुप से उद्घाटन करने की संभावना है.

भारत और नेपाल (India And Nepal) के बीच निर्माणाधीन जयनगर-बिजलपुरा-बर्दीबास रेल परियोजना के प्रथम चरण में जयनगर-जनकपुर/कुर्था रेलखंड जयनगर-बिजलपुरा-बर्दीबास (69.08 किमी) रेल परियोजना का एक भाग है.

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ राहत कोष में 36 घंटे में जुटे 1.91 अरब रुपये, मित्र देशों की सहायता अलग

रेल यात्रा करने से पहले रख लेंगे यह डॉक्यूमेंट
रेल सेवा प्रारंभ होने की स्थिति में भारत और नेपाल के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा के दौरान निर्धारित निम्नलिखित पहचान पत्रों में से कोई एक फोटो युक्त पहचान पत्र मूल रूप में रखना अनिवार्य होगा..

1. वैध राष्ट्रीय पासपोर्ट
2. भारत सरकार/राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए जारी किये गये फोटोयुक्त पहचान पत्र
3. भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र
4. नेपाल स्थित भारतीय दूतावास/भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा जारी किये गये इमरजेंसी सर्टिफिकेट/आइडेंटिटी सर्टिफिकेट
5. 65 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के व्यक्तियों के पास उनकी उम्र और पहचान की पुष्टि के लिए फोटोयुक्त दस्तावेज जैसे- पैन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, सीजीएचएस कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि होने चाहिए
6. एक परिवार के मामले में, किसी एक वयस्क के पास उपर्युक्त 1 से 3 में वर्णित कोई एक दस्तावेज हो, तो अन्य सदस्यों को परिवार से उनके संबंध दर्शाने वाले फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे सीजीएचएस कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल/कॉलेज द्वारा जारी आईडी कार्ड इत्यादि हो तो उन्हें यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com