पिछड़ा वर्ग को भारत की तरह नेपाल में भी आरक्षण मिले

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । पिछड़ा वर्ग को भारत की तरह नेपाल में भी सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलें। उपयुक्त बातें राष्ट्रीय ओ. वी. सी. महासंघ के अध्यक्ष बबन रावजी तायवाडे ने दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय ओ. वी. सी. महाधिवेशन में शनिवार को नेपाल केजनकपुरधाम में कहीं
आगे उन्होंने कहा कि भारत की तरह ही नेपाल में भी ओ. वी. सी. जातियां हैं। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए नेपाल के ओ. वी. सी. को एकजुट होना पड़ेगा। बबन जी ने कहा कि नेपाल में नागरिकता समस्या है जिसमें अधिक ओ. वी. सी. है। उन्होंने कहा कि नेपाल तथा भारत के ओ. वी. सी. को आपस में समन्वय करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुनिया के ताकतवर भारत केप्रधानमंत्री मोदी ओवीसी है , महात्मा गाँधी लोहिया, महात्मा फूले, कर्पूरी ठाकुर, साहूजी महाराज ओ. वी. सी. ही थे।
राष्ट्रीय ओवीसी महासंघ के युवा अध्यक्ष सुभाष श्री राम घाटे, राष्ट्रीय संयोजक मूकेश कुमार नंदन सहित नेपाल से आये पांच सौ प्रतिनिधि भाग लिए।

