भारत ले जा रही चारलड़की को सशस्त्र प्रहरी ने माइती नेपाल के जिम्मा लगाया

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । बुधवार को सर्लाही जिला के ब्रह्मपुरी नगरपालिका वार्ड 4त्रिभुवननगर सीमा के पास से चार लड़की को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही दलाल चंपत हो गया है। पूछताछ में चारो लड़की इलाम, धनकूटा जिला के हैं। सशस्त्र प्रहरी ने माइती नेपाल सर्लाही को जिम्मा लगा दिया है। उपयुक्त घटना की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय मलंगवा ने की है।

