Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चर्चा जनकपुर, नामांकन के अंतिम दिन कई दिग्गजों ने नामांकन का पर्चा भरा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। स्थानीय चुनाव के अंतिम दिन जनकपुरधाम में मेयर, उप मेयर, वार्डाध्यक्ष तथा वार्ड सदस्य के लिए कई दिग्गजों ने पर्चा भरा।
निवर्तमान मेयर लाल किशोर साह जनता समाजवादी पार्टी से नामांकन पत्र भरा। वे नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल माओवादी, नेकपा समाजवादी के साझा उम्मीदवार है। इसी तरह लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी से मनोज चौधरी, नेकपा एमाले से शिवशंकर साह हीरा, जनमत पार्टी से अनिता साह, नेपाली जनता पार्टीसे भी मेयर के प्रत्याशी मुरली मनोहर मिश्र ने भीनामांकन के पर्चा दाखिल किए। इसी तरह स्वतंत्र से समाजसेवी वलराम महतो, नेपालीकांग्रेस के नगर अध्यक्ष रह चुके मनोज साह, लोसपा सेएमाले की सदस्यता लिए फिर निकठ नही मिलने पर स्वतंत्र से मेयर के लिए जानकी राम साह ने भी पर्चा भरे। असहाय मंच नेपाल के अध्यक्ष तथा जानकी टेलीविजन के संचालक समाजसेवी बैद्यनाथ साह ने स्वतंत्र से पर्चा भरे।
उपमेयर में नेपाली कांग्रेस से किशोरी साह लोसपा से निवर्तमान उप मेयर रीता कुमारी मिश्र, एमाले से रेणु झा, स्वतंत्र से निर्मल चौधरी, तमलोपा से विभा ठाकुर सहित अन्य लोगों ने पर्चा भरे। इसी तरह वार्डाध्यक्ष तथा वार्ड. सदस्य के लिए पर्चा भरें।मेयर के उम्मीदवार पूरे दम खम से अपने समर्थकों के साथ आचार संहिता को पालन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए।

यह भी पढें   आपदा पीड़ितो के लिए राम युवा कमिटी नेआयोजित किया गया रक्तदान शिविर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com