सरकार द्वारा मोबाइल और मदिरा के साथ १० सामान आयात में रोक
काठमांडू, २७ अप्रील । नेपाल सरकार ने मोबाइल और मदिरा के साथ विभिन्न १० विदेश से सामान आयात के लिए रोक लागाया है । उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय ने नेपाल राजपत्र में एक सूचना प्रकाशित करते हुए मोबाइल, मदिरा के साथ साथ कुरकुरे, कुरमुरे, लेज जैसे तैयारी बस्तु, मदिरा, चुरोट, तथा सूर्तिजन्य वस्तु, हिरा, २० ईञ्च से अधिक का रंगीन टेलिभिजन, जीप, कार, भ्यान, २५० सीसी से अधिक का मोटरसाइकिल, सभी प्रकार की खिलौना और तास जैसे सामान आयात के लिए रोक लागया है ।
कहा गया है कि नेपाल सरकार उच्च व्यापार घाटा में है और विदेशी मुद्रा संचिती भी कम होता जा रहा है, यही कारण उल्लेखित वस्तुओं का आयात में रोक लगा दी गई है । यह नियम आगामी आषाढ अंतिम तक के लिए लागू होगा । जारी सूचना में कहा गया है कि सूर्तीजन्य पदार्थ के लिए आवश्यक कच्चा पदार्थ, हिरा की औद्योगिक कच्चा पदार्थ, एम्बुलेन्स और शव बहान प्रयोजन के लिए गाडी आयत के लिए कोई भी प्रतिबंध नहीं है । इसीतरह कुटनीतिक नियोग में कार्यरत पदाधिकारी के लिए भी यह नियम लागू नहीं होगा ।

