टिकट वितरण में आर्थिक लेन–देन हुआ है, इमानदार नेता–कार्यकर्ता पीडा में हैंः डा. कोइराला

काठमांडू, २७ अप्रील । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने दावा किया है कि वैशाख ३० गते के लिए तय स्थानीय चुनाव में उम्मीदवार बननेवाले कई उम्मीदवारों ने नेपाली कांग्रेस में टिकट का खरीद विक्री किया है । आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि पैसा देकर टिकट खरीद करनेवालों के कारण आज पार्टी के कई ईमानदार कार्यकर्ता पीड़ा में हैं । उन्होंने यह भी कहा है कि नेतृत्व के साथ असहमत होने के कारण कई कार्यकर्ताओं की राजनीतिक जीवन ही समाप्त करने की कोशीश हो रही है ।
डा. कोइराला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है– ‘टिकट वितरण में आर्थिक चलखेल और अनियमितता हुआ है, ऐसी शिकायत आ रही है । इससे इमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पीड़ा बोध हो रहा है ।’ उन्होंने आगे कहा है– ‘सबसे अधिक दुःख की बात तो यह है कि नेतृत्व के साथ असहमत होने के कारण ही कई साथियों का राजनीतिक जीवन ही समाप्त करने का योजनाबद्ध प्रयत्न हुआ है । राज्य और पार्टी संयन्त्र का दुरुपयोग कर कई साथियों के विरुद्ध झूठा मुद्दा लगाकर राजनीतिक चरित्र हत्या करने की कोशीश हो रही है ।’
नेता कोइराला ने कहा है कि पार्टी के भीतर विकसित ऐसी चरित्र से वह हतोत्साहित नहीं हैं, लेकिन ऐसी क्रियाकलाप रोकने के लिए भी डा. कोइराला ने आग्रह किया है । उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी नेतृत्व की गलत क्रियाकलाप के कारण कई नेता–कार्यकर्ता स्वतन्त्र उम्मीदवार के रुप में चुनाव में सहभागी होने के लिए बाध्य हो गए हैं, ऐसे नेता–कार्यकर्ता को नेपाली कांग्रेस की मूल प्रवाह में वापस होने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है ।

