गठबन्धन बालू का घर है, एमाले को कोई भी डर नहीं है, चुनाव जीत निश्चित हैः पौडेल

बुटवल, २७ अप्रील । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल ने दावा किया है कि सत्ताधारी गठबन्धन बालू से निर्मित घर बराबर है, जो अस्थायी है, समाप्ति की दिशा की ओर है । रुपन्देही जिला तिलोत्तमा नगरपालिका से उम्मीदवारी दिनेवाले नेकपा एमाले संबंद्ध नेताओं को आज बुधबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका कहना है कि सत्ताधारी गठबंधन से एमाले को कोई भी असर पड़नेवाला नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उपाध्यक्ष पौडेल ने कहा– ‘एमाले के लिए गठबन्धन कुछ भी नहीं है, केपी ओली और एमाले के प्रति आम जनता में जो आकर्षण है, उससे हम लोग चुनाव जीत जाएंगे ।’ संघ, प्रदेश और स्थानीय निकाय में नेकपा एमाले की ओर से जो असल काम हुआ है, उसको लेकर आगामी योजना बनाने के लिए और जनता के बीच में जाकर मत मांगने के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया ।
उम्मेदवारी के लिए टिकट प्राप्त ना होने के कारण असन्तुष्ट नेता–कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने कहा कि असन्तुष्टि के कारण ही चुनावी अभियान में शामील ना होना खूद के लिए और एमाले के लिए बहुत बढ़ी भूल हो सकती है । इसीलिए सभी असन्तुष्टियां को भूल कर चुनावी प्रचार–प्रसार में सरिक होने के लिए उन्होंने आग्रह किया ।

