भारत नेपाल के अधिकारियों के बीच समन्वय समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण बातावरण में सम्पन
72 घंटा के लिए सीमा सील करने का निर्णय

माला मिश्रा बिराटनगर । आसन्न नगर निकाय चुनाव व अन्य मुद्दे पर मोरंग के विराट चौक स्थित नेपालीका होटल में भारत नेपाल समन्वय समिति की बैठक सौहाद्रपूर्ण बातावरण में सम्पन हुई । बैठक में अररिया के डीएम प्रशांत कुमार सीएच , मोरंग नेपाल का सीडीओ काशीराज दहाल , सीडीओ सुनसरी इंद्रदेव यादव , अररिया एसपी अशोक कुमार सिंग , मोरंग एसपी शांतिराज कोइराला ,एपीएफ एसपी राजकुमार लामीछाने ,सुनसरी एसपी संजय सिंह थापा , एसएसबी अररिया सेकेंड इन कमान ब्रजेश कुमार ,एसएसबी बथनाहा प्रभारी कमांडेंट कस्तूरी लाल ,एसडीओ अररिया शैलेश चंद्र दिवाकर ,एसडीओ फारबिसगंज सुरेन्द्र कुमार अलबेला ,एसडीपीओ अररिया पुष्कर कुमार , एसडीपीओ फारबिसगंज रामपुकार सिंग , एक्साइज इंस्पेक्टर अररिया संजीत कुमार सहित दोनो पक्षो के अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे ।
बैठक में 13 मई को होने जा रहे चुनाव में 72 घंटा के लिए सीमा सील कर चुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था, सूचना आदान प्रदान , असामाजिक तत्व पर पैनी नजर , जुआइन्ट पेट्रोलिंग के अलावा भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बॉर्डर इलाके में शराब दुकान पर अंकुश व तस्करी पर रोक के लिए नेपाली अधिकारी को आग्रह किया गया ।
इसके अतिरिक्त हथियारों की तस्करी, मानव तस्करी दोनों देशों की मुद्रा की तस्करी एवम अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी सख्ती के साथ रोक लगाने एवम एक दूसरे को सूचनाओं के आदान प्रदान करने की सहमति बनी ।
सीमा पर अतिक्रमण एवं सीमा स्तंभों की मरम्मत पर भी चर्चा की गई। तीसरे देशों के नागरिकों को अवैध तरीकों से भारत में प्रवेश नहीं करने को लेकर भी चर्चा की गई, एवम ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने पर भी सहमति बनी। इसी क्रम में बिहार के रास्ते भारत में नेपाल से फेक करेंसी के आवागमन पर रोक लगाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई साथ ही साथ नेपाल में आगामी चुनाव को लेकर दोनों देश के बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से बल दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक तीन माह में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। दोनों देश एक दूसरे के अपराधियों की सूची एवं उनसे संबंधित जानकारी को एक दूसरे से साझा करने पर सहमति बनी।

