स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक संजू चौधरी मृत पाई गई
काठमान्डू
13वें दक्षिण एशियाई खेलों (एसएजी) की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक संजू चौधरी मृत पाई गई हैं।
ललितपुर में लुभू स्थित कोच संजय महर्जन के घर पर रहने वाली चौधरी मंगलवार सुबह मृत पाई गई। 23 वर्षीय चौधरी इस समय एशियाई खेलों की तैयारी कर रही थी।
उन्हें एशियाई खेलों के लिए नेपालगंज से चुना गया था। चौधरी को 16 प्रतिभागियों में से चुना गया था।


