Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कानूनी व्यवाधान को हटाकर निजगढ विमानस्थल निर्माण शुरु करने के लिए संसदीय समिति ने दिया निर्देशन

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३० मई । प्रतिनिधिसभा (संसद्) की अन्तर्राष्ट्रीय संबंध समिति ने निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल निर्माण कार्य आगे बढ़ाने के लिए सरकार को निर्देशन दिया है । समिति ने कहा है कि जो कानूनी अड्चन है, उसको हटाकर विमानस्थल निर्माण होना अत्यावश्यक है ।
स्मरणीय है, कुछ दिन पहले ही सर्वोच्च अदालत ने उक्त विमानस्थल निर्माण कार्य सम्पूर्ण रुप में रोकने के लिए सरकार के नाम में आदेश जारी किया था । लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय संबंध समिति ने कानूनी व्यवधान को हटाकर भी विमानस्थल निर्माण कार्य को तत्काल आगे बढाने के लिए कहा है । समिति बैठक ने कहा है– ‘राष्ट्रीय हित, सुरक्षा और आर्थिक विकास की दृष्टिकोण से निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल का निर्माण अत्यावश्यक है । उसको शीघ्र आगे बढ़ाने के लिए कानूनी प्रशासनिक और व्यवहारिक कार्य करने के लिए नेपाल सरकार को निर्देशन दिया जाता है ।’
समिति ने यह भी कहा है कि लम्बे समय का अध्ययन और भारी निमेष के साथ शुरु विमानस्थल निर्माण कार्य में रोक लगाना किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed