जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ द्वारा स्वागत तथा परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ द्वारा बुधवार को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में जीतेन्द्र महासेठ की अध्यक्षता में स्वागत तथा परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित की गयी है। कार्यक्रम में जिला समन्वय समिति धनुषा के अध्यक्ष राजनंद मंडल, उपाध्यक्ष संगीता देवी ठाकुर, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह, उप मेयर किशोरी साह , मुखिया पट्टी मुसहरनियां के गांवपालिका अध्यक्ष जय कुमार यादव, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के सभी 25वार्ड अध्यक्ष, वार्ड सदस्य, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के पूर्व मेयर, उप मेयर, अध्यक्ष जिला समन्वय समिति धनुषा के सदस्य तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित हैं। कार्यक्रम में स्वागत जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंवूज प्रसाद साह ने किया तथा मंच संचालन बरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार साह कर रहे हैं।






