Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“कालिदास और हिमालय” विषय पर स्वामी विवेकानन्द संस्कृति केंद्र भारतीय दूतावास द्वारा कार्यक्रम

 

काठमांडू, 1 जुलाई ।कालिदास दिवस पर स्वामी विवेकानन्द संस्कृति केंद्र भारतीय दूतावास द्वारा आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कालिदास और हिमालय मुख्य विषय पर केंद्रित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे प्रो डा काशीनाथ न्यौपाने ।

कार्यक्रम शुभारंभ संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलन से हुआ। पीआईसी के प्रमुख तथा प्रथम सचिव श्री नवीन कुमार की उपस्थिति थी । आरम्भ में पीआईसी के श्री सत्येन्द्र दहिया कालिदास पर प्रकाश डालते हुए कालिदास और हिमालय का महत्व के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए अमेरिका रवाना होंगे, विदाई की पुरानी परंपरा टूटेगी

स्वामी विवेकानन्द संस्कृति केंद्र के निदेशक डा असावरी बापत ने देवात्मा हिमालय के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला। दरअसल आज का विषय का चयन ही डा असवरी ने किया था।
मुख्य वक्ता श्री न्यौपाने ने कहा कि कालिदास के बारे में केबल कालिदास ही जानते हैं या सरस्वती ही जानती है या ब्रह्मा जी को ही मालूम है । मुझ जैसा व्यक्ति तो केवल प्रयास ही कर सकता है । हिमालय तो अद्भूत हिमालय है जहां से सारी नदियां निकलती है। उपस्थित सभी श्रोताओं ने कार्यक्रम की सराहना की ।

यह भी पढें   जीवन का हर क्षण अनमोल है, इसे व्यर्थ न गंवाएँ : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com