सभी मन्त्रियों को वापस करने की तैयारी में जसपा

काठमांडू, १ जुलाई । जनता समाजवादी पाटीई (जसपा) से वर्तमान सरकार में सहभागी सभी मन्त्रियों को वापस करने की तैयारी शुरु हो गई है । प्राप्त सूचना अनुसार वर्तमान मन्त्रियों को वापस कर नयां मन्त्री चयन की कसरत में पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव लग चुके हैं । अध्यक्ष यादव और संघीय परिषद् अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई बीच पार्टी विभाजन के लिए सहमति होने के बाद यह कसरत हुआ है ।
वर्तमान में जसपा की ओर से राजेन्द्र श्रेष्ठ सामान्य प्रशासन मन्त्री, महिन्द्रराय यादव कृषि तथा पशुपंक्षी विकास मन्त्री, रेणु कुमारी यादव भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री और रामसहाय यादव वन तथा वातावरण मन्त्री हैं । वर्तमान सभी मन्त्रियों को वापस कर नये मन्त्री भेजने की तैयारी है, लेकिन मन्त्री के आकांक्षी अधिक होने के कारण छनौट करना सहज नहीं है । बताया जाता है कि डा. बाबुराम भट्टराई समूह जानेवाले संभावित सांसदों को मन्त्री पद का आश्वासन देकेर रोकना भी जरुरी है ।

