Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो साल बाद चीन ने फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी

 

कोरोना महामारी के चलते बैन के बाद चीन ने फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दे दी है। पिछले दो साल से चीन ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया हुआ था।

सरकारी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि चीन ने दूसरे देशों से आने वाले लोगों के लिए निर्धारित होटलों में पृथकवास की अवधि को घटाकर सात दिन कर दिया है। साथ ही वह इस प्रक्रिया को और सुसंगत करने का प्रयास कर रहा है। चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से चीन को जोड़ने वाली उड़ानों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। विशेषरूप से अमेरिका को जोड़ने वाली उड़ानों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसके अलावा चीन से दूसरे देश जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है।

यह भी पढें   चिलिमे टनल रेस्क्यूः भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का अपडेट, भारत–नेपाल की संयुक्त टीम कर रही है निरंतर प्रगति

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत में 2,025 यात्री उड़ानें फिर से शुरू होने वाली हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर, 2020 से चीन और भारत के बीच कोई नियमित उड़ान नहीं है और दोनों देशों के बीच अभी तक कोई उड़ान अधिसूचित नहीं हुई है। चीन ने पिछले महीने विभिन्न चीनी शहरों में काम करने वाले ऐसे भारतीयों जो दो साल से भारत में ही फंसे हुए हैं, के लिए दो साल के वीजा प्रतिबंध को हटा दिया है। लेकिन इन पेशेवरों के लिए चीन जाना काफी मुश्किल है, क्योंकि अभी दोनों देशों के बीच किसी उड़ान का परिचालन नहीं हो रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com