भारतीय दूतावास द्वारा सुर संध्या आयोजित किया जा रहा है
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
आजादी केअमृत महोत्सव के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेन्टर एम्वेसी आफ इंडिया काठमांडू तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा 16 जुलाई को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभा हॉल में सुर सरिता कल्चरल इभनिंग का आयोजन किया गया हैं। हॉल में दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सी लगाया जा रहा है। वही मंच पर विभिन्न बाद्य यंत्र को व्यवस्थित किया जा रहा है। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के उप बाणिज्य महादूत तरुण कुमार तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। कार्यक्रम का समय संध्या 6बजे रखा गया है। लेकिन दर्शको के आने के बाद कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।




