Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक ही दिन में महानगरपालिका द्वारा काठमान्डू में चार अनाधिकृत रुप से बनी संरचना ध्वस्त

 
मेयर बालेन साह

काठमाडौं महानगरपालिका ने महानगर  के भीतर बिना नक्सा पास कराए संरचना को ढहाने का काम शुरु कर दिया है । महानगर मेयर बालेन्द्र साह (बालेन) खुद उपस्थित होकर अनधिकृत संरचना ढहाने का काम शुरु किया है ।

नयाँ बानेश्वर क्षेत्र में पार्किङ के लिए बनाए गए  स्थान में रखे गए दुकान हटाने के बाद बुधबार मेयर बालेन सुन्धारा, न्युरोड, दरबारमार्ग और बबरमहल क्षेत्र में अनधिकृत रुप में बनाए गए संरचना को हटाने और   सम्बन्धित् पक्ष से जवाब माँगा है।

यह भी पढें   “हमें इंसाफ़ चाहिए, दया नहीं; हमें मुआवज़ा चाहिए, कर्ज़ नहीं” : डॉ. विधु प्रकाश कायस्थ

संरचना ढहाने से पहले सम्बन्धित् पक्ष को  ३५ दिन का  समय दिया गया था । तत्पश्चात महानगरने बुधबार सुन्धरास्थित काठमाडौं माल के अनधिकृत रुप में बनाए गए संरचना पर डोजर लगा कर ढहाया है ।

इसी तरह महानगर ने बबरमहल में स्थित जिला अदालत काठमाडौं को नक्सा पास का विवरण देने के लिए  पत्राचार किया है ।

बुधबार ही मेयर बालेन दरबार मार्ग भी गए थे । साथ ही कोटेश्वर क्षेत्र के फुटपाथ और पार्किङ के अनुगमन में जाने की तैयारी भी है । नक्सा पास विपरीत तथा अनधिकृत रुप में बनाइ गई संरचना हटाने  के लिए मेयर बालेन महानगर की टोली और प्रहरी सहित पहुँचे थे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com