Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस नेता निधि पुनः भारत प्रस्थान, अयोध्या में निर्माण होनेवाला राम मन्दिर मुख्य मुद्दा

 
बिमलेन्द्र निधि, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २५ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेन्द्र निधि आज पुनः भारत की राजधानी दिल्ली प्रस्थान किए हैं । उनका यह भ्रमण एक हफ्तो के लिए है । प्राप्त सूचना अनुसार भाद्र १५ गते नेता निधि नेपाल वापस होनेवाले हैं । स्मरणीय है, गत श्रावण २२ गते भारत भ्रमण से नेपाल आए थे । उसके एक महीना भी नहीं हुआ है ।
बताया गया है कि भारतीय शहर अयोध्या में निर्माण होनेवाला राम मन्दिर संबंधी विषयों को लकेर नेता निधि भारत की ओर गए हैं । गत श्रावण में सम्पन्न भारत भ्रमण के दौरान नेता निधि ने कहा था कि अयोध्या में पुनः निर्माण होनेवाला राम मन्दिर में नेपाल की ओर से राम का धनुष रखा जाएगा । राम मन्दिर पुननिर्माण समिति ने उक्त प्रस्ताव को विदेश मन्त्रालय में रखा है । इसी विषय में आवश्यक विचार–विमर्श के लिए नेता निधि भारत चले गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *