Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई

 

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. राजू श्रीवास्तव की सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. अब एक बार फिर से राजू श्रीवास्तव को 100 डिग्री बुखार आया है. जिसके चलते डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव को फिलहाल वेंटिलेटर से ना हटाने का फैसला लिया है. हालांकि, राजू श्रीवास्तव की हार्ट बीट, बीपी और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है. बता दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 23 दिन से दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हैं.

यह भी पढें   आमूलचूल परिवर्तन का समय : बदलते दौर में सोच, व्यवस्था और जीवनशैली को बदलने की जरूरत

जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव फिलहाल होश में है, लेकिन राजू के हाथ और पैरों में मूवमेंट थोड़ा बढ़ा है. मंगलवार को थोड़ी देर के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था, लेकिन अब दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है. राजू श्रीवास्तव खुद से 80-90% नेचुरल ऑक्सीजन ले रहे हैं. डॉक्टर्स उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले 25 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को होश आया था. वह एम्स में भर्ती होने के बाद से होश में नहीं थे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com