Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाग्लुङ क्षेत्र नम्बर २ से डा. आरजु देउवा का नाम सिफारिश

 

मंसिर ४ गते होने वाले प्रतिनिधिसभा तथा प्रदेश सभा के निर्वाचन के लिए नेपाली कांग्रेस बाग्लुङ ने उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है । शनिबार सम्पन्न बाग्लुङ क्षेत्र नम्बर २ नेपाली कांग्रेस की बैठक में प्रधानमन्त्री पत्नी डा. आरजु राणा देउवा के साथ ही १० लोगों का नाम प्रतिनिधिसभा निर्वाचन के प्रत्यक्ष उम्मीदवारी के लिए सिफारिस किया गया है ये जानकारी क्षेत्रीय सभापति जोकलाल बुढा ने दी है ।

यह भी पढें   मंदिरों की घंटियों में छिपी है रोजगार, विकास और सांस्कृतिक विरासत को संवारने की शक्ति : बिमल सरार्फ

बाग्लुङ क्षेत्र नम्बर २ गठबन्धन होते हुए भी नेपाली कांग्रेस के ही भाग में होने की मांग सहित प्रधानमन्त्री पत्नी को पहले नम्बर में रखकर उम्मीदवारी सिफारिस की है । कांग्रेस से बाग्लुङ क्षेत्र नम्बर–२ के लिए प्रतिनिधिसभा उम्मीदवार में गणेश शेरचन, जिला सभापति जितबहादुर शेरचन, महाधिवेशन प्रतिनिधि टेकराज पौडेल, देवीप्रकाश भट्टचन, दोर्णकुमार कुँवर, संविधानसभा सदस्य नरबहादुर पुन निरज, पूर्वमहासमिति सदस्य रामप्रसाद आचार्य, डा. शान्तराज आचार्य, महाधिवेशन प्रतिनिधि सिंहबहादुर राना का नाम प्रत्यक्ष की ओर सिफारिस की गई है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में वलि प्रथा के बिरोध में प्रवचन तथा कवि गोष्ठी की गयीआयोजित

समानुपातिक की ओर से जिला उपसभापति तारानाथ पौडेल, महाधिवेशन प्रतिनिधि तुलासिंह घर्ती, देवीप्रकाश भट्टचन और रेनुका काउचा मगर की भी सफारिस की गई है, क्षेत्रीय सभापति जोकलाल बुढाले ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com