Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली सेना का मानार्थ महारथी चिन्ह –भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे को

 

४ सितंबर काठमांडू,

४ सितंबर भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे आज नेपाल भ्रमण में आ रहें हैं ।

नेपाली सेना के प्रधान सेनापति प्रभुराज शर्मा के निमंत्रण पर मनोज पाण्डे पाँच दिवसीय भ्रमण के लिए आज दोपहर काठमांडू आने वाले हैं ।

इस भ्रमण के क्रम में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी जनरल पाण्डे को नेपाली सेना का मानार्थ महारथी चिन्ह प्रदान करेंगी । नेपाल तथा भारत बीच सन् १९५१ से एक दूसरे के सेना प्रमुख को मानार्थ महारथी पद देने का प्रचलन है । अपने नेपाल प्रवास के क्रम में वो प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा, प्रधान सेनापति शर्मा और अन्य से भी मिलेंगे । जनरल पाण्डे के भ्रमण को लेकर काठमांडू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *