Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दी दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा कविता वाचन कार्यक्रम का आयोजन

 

काठमांडू, 15 सितम्बर। 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के अवसर पर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में कल कविता वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय के छात्र, दूतावास के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च अदालत के पूर्व न्यायाधीश माननीय गिरीश चंद्र लाल जी की गरिमामय उपस्थिति थी। कार्यक्रम में दूतावास के डी.सी.एम. प्रसन्न कुमार श्रीवास्तव, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के निदेशक डा आसावरी बापट, पी आई सी विंग के प्रथम सचिव शाहिल कुमार, हिमालिनी हिन्दी पत्रिका के प्रबंध निदेशक सच्चिदानंद मिश्र , सम्पादक डॉ श्वेता दीप्ति की उपस्थिति थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत ही मनोरम प्रस्तुति दी। हिन्दी की महत्ता और विश्व में उसकी मजबूत होती स्थिति पर अताशे सत्येन्द्र दहिया जी ने प्रकाश डाला । आज हिंदी विश्व पटल पर अपनी एक महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।


हिंदी की उत्पत्ति और महत्ता पर आसावरी वापट जी ने शोधपूर्ण मंतव्य दिया। डी सी एम प्रसन्न कुमार श्री वास्तव जी ने भी अपना सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि माननीय गिरीश चंद्र लाल जी ने नेपाल भारत के संबंधो के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार प्रस्तुत किये।
निर्णायक की जिम्मेदारी का निर्वाह निदेशक डा आसावरी वापट और डॉ श्वेता दीप्ति ने किया था। कविता प्रतियोगिता के परिणाम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह भी पढें   गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *