Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तालिबान जल्द ही टिकटॉक और पबजी एप्लिकेशंस पर प्रतिबंध लगाने जा रहा

 

 

तालिबान अगले तीन महीनों के भीतर टिकटॉक और पबजी एप्लिकेशंस पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान के नेतृत्व वाले दूरसंचार विभाग ने यह एलान किया है।

अफगान समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने सुरक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों और शरिया कानून प्रवर्तन प्रशासन के एक प्रतिनिधि के साथ बैठक की और उसके बाद टिकटॉक और पबजी के इस्तेमाल पर नब्बे दिनों की अवधि के भीतर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक को एक महीने और पबजी को नब्बे दिनों के भीतर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

देश के दूरसंचार और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने भी प्रतिबंध के संबंध में जानकारी साझा की है और तय समय अवधि के भीतर दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। इससे पहले सत्ता में आने के बाद तालिबान प्रशासन ने ‘अनैतिक सामग्री’ प्रदर्शित करने वाली 23 मिलियन वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया था।

तालिबान प्रशासन के संचार मंत्री नजीबुल्लाह हक्कानी ने एक कार्यक्रम में कहा, हमने 23.4 मिलियन वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। वे हर बार अपने पेज बदल रहे हैं, क्योंकि जब आप एक वेबसाइट को ब्लॉक करते हैं तो दूसरी एक्टिव हो जाती है।

यह भी पढें   ‘एलिफेंट्स इन द फॉगः तिनीहरू’ को प्रधानमंत्री ने दी शुभकामना

इसी कार्यक्रम में अंतरिम सरकार के उप-संचार मंत्री अहमद मसूद लतीफ ने फेसबुक की आलोचना की और उस पर कंटेंट के मॉडरेशन पर तालिबानी अधिकारियों के साथ सहयोग न करने का आरोप लगाया।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com