Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : होमवर्क नहीं करने पर 12 वर्षीय बेटे पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा

 

कराची, एजेंसी।

फाइल

पाकिस्तान में होमवर्क न करने पर नजीर नाम के एक व्यक्ति ने अपने 12 वर्षीय बेटे शाहिर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना 14 सितंबर को ओरंगी टाउन हाउस में हुई। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपित पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढें   विजयादशमी : असत्य पर सत्य, अहंकार पर विवेक और अधर्म पर धर्म की विजय : श्वेता दीप्ति

डराने के लिए बच्‍चे पर छिड़का था केरोसिन

जांच के दौरान नजीर ने पुलिस को बताया कि वह बेटे को मारना नहीं चाहता था। बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था, इसलिए उसे डराने के उद्देश्य से उस पर केरोसिन छिड़का था। दूर से ही माचिस जलाई थी कि आग ने उसे चपेट में ले लिया और हादसा हो गया।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com