Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली रेल से पहुँचे तीनकोरिया

 

काठमांडू, २४ सितंबर –नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली आज रेल चढ़कर धनुषा के विदेह नगरपालिका स्थित तीनकोरिया पहुँचे हैं ।
शनिवार जनकपुरधाम विमान स्थल से सिधे जनकपुर रेल्वे स्टेशन पहुँचे ओली वहीं से रेल की टिकट कटवाकर तीनकोरिया गए हैं ।
तीनकोरिया में आज एमाले कीे पार्टी प्रवेश कार्यक्रम रखा गया है । उक्त कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए ओली तीनकोरिया पहुँचे हैं ।
ओली थोड़ी देर से पहुँचे । उनके देर से पहुँचने के कारण जनकपुर से जयनगर तक चलने वाली रेल १ घण्टा देरी से चली । सुबह ११ बजे जनकपुर से जयनगर चलने वाली रेल १२ बजकर ४ मिनेट में चली ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com