Mon. Jan 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निश्चित किए गए भाड़ा से ज्यादा भाड़ा लेने के आरोप में १६ लोग पकड़े गए

काठमांडू, २८ सितंबर–दुर्गापूजा का समय चल रहा है । सभी लोगों को इंतजार है अपने अपने गाँव घर जाने का । लेकिन आम लोग परेशान है बस भाड़े को लेकर । बस भाड़ा ज्यादा लेने वाले १६ लोगों को आज सुबह हिरासत में लिया गया है । हर बार जब त्योहार का समय आता है तो यात्रियों के लिए बस भाड़ा तय किया जाता है । लेकिन हर बार बस वाले दुगना तीगुना भाड़ा आम आदमी से वसूलते हैं । आम आदमी परेशान तो होता है लेकिन बस वालों को खास फर्क नहीं पड़ता था ।
निश्चित किए हुए भाड़ा से ज्यादा भाड़ा लेने के आरोप में आज १६ लोगों को पकड़ा गया है ।
उपत्यका ट्राफिक प्रहरी कार्यालय ने काठमांडू के कोटेश्वर और नया बसपार्क से आज सुबह पकड़ा है ।
पकड़े गए सभी लोगों को प्रहरी प्रभाग कोटेश्वर और गंगबु में रखा गया है । आज सुबह उपत्यका ट्राफिक प्रहरी कार्यालय रामशाहपथ टोली ने काटेश्वर से ८ लोग और नया बसपार्क से भी ८ लोगों को पकड़ा है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय समिति की बैठक शुरु

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *