डेंगू ले रहा है महामारी का रुप, सरकार सीट बँटवारे में व्यस्त (पढ़िए data सहित)
काठमांडू, ३० सितंबर –डेंगू महामारी का रुप ले रहा है । सरकार ने जो भी अभियान चलाया है डेंगू नियंत्रण के लिए उससे कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है साथ ही लोग सरकार की नीतियों से परेशान और असंतुष्ट हैं । वैसे भी सरकार अभी डेंगू के चक्कर में नहीं पड़ना चाहती है उसे अपने सीट बँटवारे और चुनाव को जो देखना है । जनता का क्या है वो तो आज भी है कल भी रहेगा । चुनाव में किसी तरह स्वयं को जिताना है जीतकर आऐंगे तो देखा जाएगा । हो सकता है डेंगू तब तक कमजोर हो जाए । सरकार डेंगू को अभी कहाँ देख सकेगा या उसके नियंत्रण के लिए कहाँ सोच पाएगा ।
पूरे देश के साथ अभी डेगू बीमारी से कर्णाली प्रदेश भी जुझ रहा है । प्रदेश भर में ५४१ लोग डेंगू की चपेट में हैं । सबसे ज्यादा सुर्खेत में डेंगू ने असर किया है वहाँ ४२२ लोग डेंगू से पीडि़त हैं ।
प्रदेश स्वास्थ्य सेवा निर्देशनालय वीरेन्द्रनगर के अनुसार सल्यान में २२, जुम्ला में २२, कालीकोट में २१ और दैलेख में १४ लोग डेंगू से सङ्क्रमित हैं । इसी तरह रूकुम पश्चिम में १८, हुम्ला और डोल्पा में एक–एक लोग डेंगू से सङ्क्रमित हैं ।
सुर्खेत का वीरेन्द्रनगर क्षेत्र डेंगू सङ्क्रमण के रेड जोन में है । वीरेन्द्रनगर में हाल तक २ सौ से ज्यादा लोग डेंगू से संक्रमित हैं ।
बहुत जरुरी हैं कि अपनी रक्षा स्वयं करें । डेंगू से बचना है तो घर में मच्छरदानी और मच्छरधूप के साथ ही साथ साफ सफाई का भी ध्यान रखें । यहाँ सरकार से कोई आस नहीं रखें । अपनी रक्षा स्वयं करें ।



