Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाबूराम भट्टराई चुनाव नहीं लड़ेंगे, मेरी जगह में कोई दूसरा सक्षम और जिम्मेदार व्यक्ति नेतृत्व कर सकता है

 


काठमांडू, ३ अक्टूबर – पूर्वप्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने आगामी प्रतिनिधि सभा में प्रतिस्पर्धा नहीं करने की घोषणा की है । सामाजिक सञ्जाल द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को सम्बोधन करते हुए नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डा. भट्टराई ने आगामी निर्वाचन में नहीं लड़ने की घोषणा की है ।
२०६४, २०७० और २०७४ के निर्वाचन में अपने विजय होने के लिए गोरखाली जनता को धन्यवाद देते हुए डा. भट्टराई ने कहा कि इस बार वो निर्वाचन में उम्मीदवार नहीं होंगे । ये ठीक है कि मैं इस बार चुनाव नहीं लडूँगा लेकिन ऐसा नहीं कि राजनीति छोड़ दूँगा । मैं आजीवन राजनीति में ही रहकर जनता की सेवा करुँगा ।
अपने कार्यकाल में गोरखा के दूरगामी विकास और समृद्धि के लिए आधारभूत भौतिक तथा सामाजिक पूर्वाधार और कुछ शुरू हुए काम का आयोजना पूरा होने के लिए बाकी रह गया है ।
उन्होंने कहा है कि गोरखा को देश का ही नमूना विकास केन्द्र बनाने में वो संसद में रहें न रहें निरन्तर सक्रिय रहेंगे । शुरु से अभी तक वो जनता के बीच जाते रहें हैं और आने वाले समय में भी निरन्तर सेवा देते रहेंगे ।
उन्होंने कहा है चुनाव नहीं लड़ने का मतलब राजनीति छोड़ना नहीं है । पार्टी के काम और जनसेवा में मैं सदैव काम करता रहूँगा । मैं सभी गोरखाली वासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ और मेरी जगह में दूसरा कोई सक्षम और जिम्मेदार व्यक्ति नेतृत्व कर सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *