Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा के मंत्रियों को हटाने की तैयारी कर रहें हैं देउवा

 

काठमांडू, ११ अक्टूबर – कहते हैं राजनीति में सबकुछ जायज है लेकिन कुछ हमारी अपनी नैतिकता भी होती है जब हम राजनीति करते हैं । हमारी नैतिकता बनती है कि जब हम किसी का साथ छोड़ते हैं तो उसके साथ उसकी दी हुई चीजों को भी वापस कर दें । जिस दिन जसपा ने एमाले से हाथ मिला लिया उसी दिन यसे कांग्रेस द्वारा दिए हुए मंत्रीपद को छोड़ देना चाहिए । जब वो नहीं हुआ तो आज प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने जनता समाजवादी पार्टी (जसपा)के मंत्रियों को हटाने की तैयारी कर रही है ।
इसके लिए प्रधानमन्त्री देउवा ने आज ही सत्तारुढ गठबन्धन में आवद्ध सभी दल के नेताओं के साथ मुलाकात कर रहें हैं । गठबन्धन में आवद्ध दल के नेताओं का भी जोड़ है कि जसपा के मंत्रियों हटाया जाए । ‘एमाले के साथ सहकार्य करने वाले और चुनाव के बाद भी इसे जारी रखते हैं तो इन्हें अभी कैस्े रखा जाए ।
सत्ता गठबन्धन में रहे जसपा ने मंसिर ४ गते को होने वाले चुनाव के लिए १४ जिला में एमाले के साथ तालमेल किया है ।
जसपा से संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री राजेन्द्र श्रेष्ठ, भौतिक पूर्वाधारमन्त्री मोहम्मद इस्तियाक राई, वन तथा वातावरण मन्त्री प्रदीप यादव और कृषि तथा पशुपक्षी मन्त्री मृगेन्द्रकुमार सिंह हैं । ये सभी तत्काल राजीनामा देने के पक्ष में नहीं हैं । उनका कहना है कि पार्टी ने अभी तक किसी तरह की सूचना नहीं दी है ।
यदि प्रधानमन्त्री ने मंत्रियों को हटा भी दिया तो नई नियुक्त नहीं कर सकते हैं । निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का भी कहना है कि नई नियुक्ति आचारसंहिता के विपरीत होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed