Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नौवें महाधिवेशन से महासचिव पद में नेत्रविक्रम चन्द विप्लव का चयन

 


काठमांडू, १९ अक्टूबर– कपिलवस्तु में आयोजित नेकपा के नौवें महाधिवेशन से महासचिव पद में फिर से नेत्रविक्रम चन्द विप्लव का चयन हुआ है । महाधिवेशन से ८१ लोगों का केन्द्रीय समिति और ४५ सदस्यीय वैकल्पिक केन्द्रीय सदस्य में चयन हुआ है ।
महाधिवेशन का निर्णय काठमांडू में पत्रकार सम्मेलन करके सार्वजनिक करके केन्द्रीय कार्यालय सचिव असल क्षेत्री ने जानकारी दी है । ९ वां महाधिवेशन असोज २५ गते से विप्लव के गृहक्षेत्र कपिलवस्तु के शिवगढ़ी में आयोजना की गई थी ।
महाधिवेशन ने ‘एकीकृत जनक्रान्तिको विचार’ को नई ऊँचाइ में पहुँचाने का लक्ष्य कार्यदिशा को निरन्तरता दिया है । एकीकृत जनक्रान्ति ही नवीन कार्यदिशा है इस बात का उल्लेख करते हुए क्षेत्री ने कहा कि उसे अभी समृद्ध करने का काम है । तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष मोहन वैद्य के कार्यक्षमता में प्रश्न उठाते २०७० मंसिर में अपने नेतृत्व में विप्लव ने नेकपा गठन किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed