Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजेन्द्रमहतो _ महेन्द्र यादव ! कौन किसको देगा पटकनी ?

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । दो मधेशी कद्दावर नेता एक दुसरे को पटकनी देने के लिए चुनावी मैदान के अखाड़े में उतर चुका है। मुकाबला दिलचस्प हैं। इसलिए लोगो की निगाहें भी उधर ही टिकी हुई है। ये नजारा है। सर्लाही क्षेत्र दो से लोसपा से पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो तथा नेकपा माओवादी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री महेंद्र राय यादव के बीच का। दोनो दोस्ताना लड़ाई लड़ रहे हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में लोसपा भी है लेकिन इस क्षेत्र में लोसपा का आधिकारिक उम्मीदवार महेन्द्र राय यादव हैं। यादव वहां से लगातार तीसरे बार मैदान में है।

यह भी पढें   आम नागरिकों के लिए सिटामोल नहीं, सरकार खरीद रही है गाड़ी – विष्णुबहादुर विश्वकर्मा

संविधान सभा २०७०चुनाव महेन्द्र राय यादव ने राजेन्द्र महतो को पराजित किये थे। फिर वे सर्लाही छोड़ धनुषा क्षेत्र तीन आ गए और विमलेंद्र निधि जैसे नेपाली कांग्रेस के कद्दावर नेता को परास्त किए। इस बार वे अपने घर चले गये और नये घर में अनिल कुमार झा को प्रवेश करवाये हैं। इसबार नेकपा एमाले जसपा गठवंधन से चुनाव लड़ रहे हैं। सर्लाही दो से एमाले जसपा गठवंधन से राज नारायण साह चुनाव लड़ रहे हैं। वे लगातार चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन जीते नहीं है लेकिन महतो के लिए समस्या जरुर खड़ा करते है। एक बार तो महतो जी का हार का कारण राज नारायण साह ही बना। लेकिन बिजय का माला किस गले डालू। सर्लाही २के मतदाता फिलहाल मौन दिख रहे हैं। टक्कर बहुत ही करा है । फिलहाल राजेंद्र जी मतदाता को आकर्षित करने में सफल।हो रहें हैं । मुकाबला कांटे का हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *