Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल का रिश्ता मधुर रहे : सांसद अशोक कुमार यादव

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत तथा नेपाल का रिश्ता सदैव मधुर रहे। इससे दोनो देशों को फायदा हैं। उपयुक्त बातें मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण के दौरान राढ गांव में पत्रकारों को कहीं। उन्होंने कहा कि भारत तथा नेपाल ऐसेपड़ोसी राष्ट्र है जहां बैबाहिक रिश्ते सबसे अधिक होते हैं। दोनो देश राजनीति दृष्टि से अलग राष्ट्र है लेकिन भौगोलिक तथा सांस्कृतिक दृष्टि से एक ही राष्ट्र हैं। सांसद अशोक कुमार यादव ने कहा कि नेपाल में 20नवंवर को चुनाव हैं। इस महान पर्व में नेपाली अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा चुनाव शांति पूर्ण हो। उन्होंने इन दिनों नेपाल में हो रहे धर्मान्तरण तथा भारत बिरोधी सक्रियता बढने पर चिंता जाहिर की। वे विवाह पंचमी में जनकपुरधाम आने का इच्छा भी जाहिर किए। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जगह जगह गांव बासियो ने स्वागत किया। राढ के ग्रामीण बासियो ने कमला नहर में फाटक के लिए मांग पत्र सांसद को सौंपा।। मौके पर भाजपा के मधुबनी जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार यादव, कलुआही प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष संतोष भगत, बिजय कुमार यादव सुनील कुमार यादव, गंगाधर महतो, राजेश्वर महतो, सगम यादव, राम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आ दिनांक 28 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *