Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिपाठी को विकास विरोधी बताया निधि और विनोद चौधरी ने

 

देशबन्धु यादव/ नवलपरासी। प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा निर्वाचन प्रचार के क्रम में नवलपरासी पश्चिम के निर्वाचन क्षेत्र नम्बर १ प्रतापपुर में नेपाली कांग्रेस के आयोजन में जन सभा को संबोधित करते हूए मुख्य अतिथी पुर्व उप प्रधानमन्त्री विमलेन्द्र निधि ने कहा की राजनीति और आर्थिक विकास एक दूसरे का पुरक है। निधि ने देव तुल्य मतदाताओं से सर्वांगीण विकास हेतु इस क्षेत्र के नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा सदस्य उमेद्वार विनोद चौधरी, प्रदेश सभा १.(ख)सदस्य देवकरण जयसवाल और १ (क) के विश्वप्रेम पाठक को भारी मतों से बनाने के लिए अपिल किया।।
प्रतिनिधि सभा सदस्य के उम्मीदवार विनोद चौधरी ने विकास की यात्रा में देव तुल्य मतदाताओं से सहकार्य करने को कहा। विगत २५ वर्षों से विकास न होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उमेद्वार चौधरी कहा की विकास की गति इस क्षेत्र में निर्वाध गति से आगे बढेगी। जन सभा को संबोधित करते हूए चौधरी ने कहा की विकास, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और रोजगारी का नयाँ अध्याय शुभारम्भ हो गया है। स्थानिय उत्पादन, साधन स्रोत और जन शक्ति का उचित सदुपयोग करते हूए क्षेत्र वासियों के साथ सहकार्य करने को प्रतिवद्धता व्यक्त किया।
सुस्ता गाँव पालिका के वार्ड नम्बर ३ में चौधरी फाउण्डेसन ने केरा आधरित उद्योग संचालन के विरोध में हृिदेश त्रिपाठी ने अभिव्यक्ति दिया था। जिसको लेकर विनोद चौधरी ने आपत्ति व्यक्त करते हूए त्रिपाठी को बताया कि वो विकास नहीं देखना चाहते ।
इस जन सभा को पुर्व गृह राज्यमन्त्री एवं प्रतिनिधि सभा सदस्य नवलपरासी (पश्चिम) २ के उमेद्वार देवेन्द्रराज कँडेल, प्रदेश सभा सदस्य के उम्मीदवार देवकरण जयसवाल, नेपाली कांग्रेस के केन्द्रिय सदस्य सरस्वती अर्याल, महिला संघ नवलपरासी के जिल्ला अध्यक्ष कमला तिवारी, प्रदेश सभा १(ख) के सभापति अनुरेश जयसवाल, प्रदेश सभा १(ख) के सचिव संजीत शर्मा प्रतिनिधि सभा क्षेत्रिय सभापति मुकुल आचार्य के साथ ही लालबहादुर गुरुङ, रविन्द्र जयसवाल, मोहन विश्वकर्मा,कमलेश गुप्त,विश्वबन्धु यादव और निवास यादव लगायत महानुभाव की गरिमामय उपस्थिति रही।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़: अपनों की तलाश में भटकते परिजन, डीएनए (DNA) रिपोर्ट पर टिकी आखिरी उम्मीद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com