Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइए जानते हैं गुरु मीन राशि में मार्गी होकर किन राशियों पर कृपा करेंगे,किन्हें सावधान रहने की आवश्यकता

 

देवगुरु बृहस्पति 24 नवंबर से मार्गी चाल चलेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरु मार्गी होकर कुछ राशियों पर विशेष कृपा करेंगे और कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। आइए जानते हैं गुरु मीन राशि में मार्गी होकर किन राशियों पर कृपा करेंगे और किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी।

यह भी पढें   उपकार सेवा नेपाल द्वारा ठोरी में सहयोग

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। लेकिन मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन राशि- मन में निराशा व असंतोष रहेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धन की कमी हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर मचाएंगे हलचल, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ग्रहों के राजकुमार का राशि परिवर्त

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।सिंह राशि- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढें   विदेशी राजदूतों से व्यक्तिगत मुलाकात न करने के स्टैंड से पीछे हटे पीएम वालेन्द्र शाह, आज से शुरू होंगी बैठकें

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में भी कुछ कठिनाई आ सकती है। आय में भी कमी आ सकती है।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

शुक्र ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, आने वाले 23 दिनों तक इन 4 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

यह भी पढें   'मधेस का कैलाश' — टुटेश्वरनाथ महादेव धाम

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com