Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल जनता पार्टी ने चुनावी नुक्कड़ सभा की

 

नेपाल जनता पार्टी ने चुनावी नुक्कड़ सभा की
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल में मंसीर 4गते (20नवंवर) को प्रतिनिधि सभा तथा प्रदेश सभा का चुनाव है। गुरुवार को प्रचार थम जाएगा। सभी पार्टियां चुनावी नुक्कड़ सभा कर रहेहैं। नेपाल जनता पार्टी भी बुधवार को अपने उम्मीदवार के पक्ष में बोट के लिए शहीद दुर्गानंद द्वार के पास जटही में चुनावी नुक्कड़ सभा की। इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने कहा कि नेपाल को हिन्दू राष्ट्र कायम करने, गौ हत्या पर प्रतिबंध धर्मान्तरण रोकने, जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून, मठ, मंदिर को संरक्षित करने, जातिवाद तथा छुआछूत हटाने, किसान को सिंचाई के साथ खाद बीज उचित दाम उपलब्ध कराने सहित 29सूत्री चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है। दीपक कुमार झा ने कहा कि हम अभी तो जनता की नजर जीरो अगले चुनाव में हीरो रहेंगे। एक सीट बाली भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बना है। नेपाल में कमल खिलेगा। कम समय में पार्टी की दस हजार सक्रिय सदस्य हैऔर यह कारवां बढता ही जा रहा है। कार्यक्रम में धीरेश्वर झा मैथिल, संजय कुमार सिंह, बंदना पांडे शंभूमिश्र सहित कई लोगो ने संबोधित किया।

यह भी पढें   बहुमत के मर्म पर राष्ट्रपति की सख्ती—संवैधानिक परिषद अध्यादेश सरकार को लौटाया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *