नेपाल और पाकिस्तान के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबल खेल का पहला हाफ गोलरहित बराबरी में समाप्त
३० कार्तिक, काठमाडौं ।
नेपाल और पाकिस्तान के बीच दशरथ रंगशाला में हुए मैत्रीपूर्ण फुटबल खेल का पहला हाफ गोलरहित बराबरी में समाप्त हुआ हेै ।
खेल में पहले हाफ में दोनों टोली कुछ खास मूभ नहीं बना पाई ।
दशरथ रंगशाला में नेपाल का यह ५० वाँ खेल है ।
जबकि पाकिस्तान ने फिफा के निलम्बन की समाप्ति के बाद इसी खेल से अन्तर्राष्ट्रीय फुटबल में पुनरागमन किया है ।
इस खेल में नेपाल की कप्तानी रोहित चन्द ने की है । इसी तरह प्रशिक्षक प्रवेश कटुवाल ने भी राष्ट्रीय टीम में प्रशिक्षक के रुप में डेब्यु किया है ।

