Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी के पिता लालवीर चौधरी बर्दिया क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित

 

काठमांडू, ७ मंसिर –

बर्दिया क्षेत्र नं. २ में प्रतिनिधि सभा सदस्य के लिए स्वतन्त्र उम्मीदवार लालवीर चौधरी निर्वाचित हुए हैं ।
गठबन्धन से नेकपा माओवादी केन्द्र के सुरेश पन्थ को १ सौ ३६ मत से पीछे छोड़ वो निर्वाचित हुए हैं । चौधरी ने २६ हजार पाँच सौ २० मत प्राप्त किया है वही उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी माओवादी के पन्थ ने २६ हजार तीन सौ ८४ मत प्राप्त किया है ।
लालबीर चौधरी रेशम चौधरी के पिता हैं । रेशम चौधरी भी चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उनकी उम्मीदवारी को खारिज कर दिया गया । बर्दिया–२ में एक लाख ५२ हजार ६२ मतदाताओं में ९२ हजार एक सौ ९९ मत डाला गया था जिसमें पाँच हजार तीन सौ ८७ मत बदर हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *