यह हैं समानुपातिक मत में शीर्ष १० स्थान में रहे राजनीतिक दल
काठमांडू, २६ नवम्बर । मार्गशीर्ष ४ गते चुनाव का परिणाम आने का क्रम जारी है । प्रत्यक्ष निर्वाचित होनेवालों की नतिजा लगभग अंतिम चरण में है । समानुपातिक की ओर भी ५० प्रतिशत से भी अधिक मतगणना हो चुका है । प्रत्यक्ष चुनाव की नतिजा अनुसार अभी तक नेपाली कांग्रेस प्रथम पार्टी के रुप में हैं । इसीतरह दूसरे स्थान पर नेकपा एमाले, तीसरे स्थान पर एकीकृत नेकपा माओवादी, चौथे स्थान पर एकीकृत समाजवादी, पाँचवें स्थान पर राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी, और छौटे स्थान पर राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी है ।
अनुमान है कि समानुपातिक निर्वाचन में सबसे अधिक मत नेकपा एमालेको प्राप्त है । इस प्रणाली मार्फत अधिक से अधिक ६ पार्टी ही संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवाले हैं । लेकिन प्रत्यक्षमा चुनावी परिणाम में पाँचवें स्थान पर रही एकीकृत समाजवादी समानुपातिक प्रणाली में रहनेवाली नहीं है । समानुपातिक प्रणाली में सहभागिता के लिए कूल सदर मत की ३ प्रतिशत मत प्राप्त करना अनिवार्य है ।
आज सुबह ९ः३० बजे तक सम्पन्न मतगणना अनुसार शीर्ष १० स्थान में रहे राजनीतिक पार्टी और उसको प्राप्त मत निम्नानुसार है–
१. नेकपा एमाले,१७९३३४५
२. नेपाली कांग्रेस, १७२७१२८
३. राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी, ७८५६४७
४. नेकपा माओवादी केन्द्र, ७६१९९१
५. राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी, ३९९९४८
६. जनता समाजवादी पार्टी, २१६२२१
७. नेकपा एकीकृत समाजवादी, १६२२३०
८. नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, १५५५५३
९. जनमत पार्टी, १४४८२१
१०. लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी, ८३२६९

