Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीफा विश्वकप के फाइनल में मुकाबला होगा अर्जेन्टिना और फ्रांस का

 

काठमांडू, २९ मंसिर–

काठमांडू, २९ मंसिर– फीफा विश्वकप अब किसके हाथ में साएगा यह कहना कठिन है लेकिन इतना जरुर कहा जा सकता है कि इस बार के खेल में मोरक्को की यात्रा यहीं खत्म हो गई । अब दो दिग्गज देश के बीच फाइनल खेल खेला जाएगा, पिछले फीफा विश्वकप विजेता फ्रांस और अर्जेन्टिना के बीच ।
विश्वकप के सेमिफाइनल में पहुँचने वाला पहला अफ्रिकी देश बनने वाले मोरक्को ने एक इतिहास रचा था । लेकिन कल के मध्यरात्रि के खेल में मोरक्को के खेल शुरु होने से पहले ही एक गहरा झटका लगा जब शुरुआती टिम में नाम होने के बाद भी मुख्य डिफण्डर नायेफ एग्यूर्ड चोट के कारण से बाहर हो गए । खेल ५वां मिनेट ही था कि हर्नाण्डेज के गोल से फ्रान्स ने अग्रता ले ली ।
मोरक्को टिम के प्रयास और भावना के बाबजुद फ्रान्स की टिम अधिक प्राविधिक और सन्तुलित थी । ७९वें मिनेट में उस्मान डेम्बेले को प्रतिस्थापन करके मैदान में लाए गए कालो मुआनी ने एक मिनेट के भीतर ही गोल कर दिया । इसके बाद ही रविवार को होने वाले फाइनल में दोहा के लुसेल रंगशाला में लियोनल मेस्सी के अर्जेन्टिना के साथ फ्रान्स का मुकाबला होना निश्चित हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *